गरियाबंद पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही अवैध धान तस्करी की रोकथाम के तहत दो वाहनों से कुल 150 बोरी धान जप्त

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग -धान खरीदी सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम हेतु जिले में विशेष निगरानी एवं सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से, निर्धारित खरीदी केंद्रों में एवं वैध दस्तावेजों के आधार पर की जाती है। इसके विपरीत धान का अवैध परिवहन अथवा भंडारण दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना देवभोग पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत गश्त, पेट्रोलिंग एवं उड़ीसा बॉर्डर चेकपोस्टों पर सघन वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 27.12.2025 को थाना देवभोग पुलिस द्वारा उड़ीसा बॉर्डर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो वाहनों से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा धान जप्त किया गया, जिसका संयुक्त विवरण निम्नानुसार है—

जप्त धान –

60 बोरी — लाइलैड पिकअप क्रमांक ओडी 08 जे 5631 (कार्यवाही स्थल: ग्राम मगररोड़ा, उड़ीसा बॉर्डर चेकपोस्ट, थाना देवभोग)

90 बोरी — पिकअप क्रमांक सीजी 04 पीएल 0239 (कार्यवाही स्थल: ग्राम उरमाल, उड़ीसा बॉर्डर चेकपोस्ट, थाना देवभोग)

कुल जप्त धान – 150 बोरी

जप्त वाहन –

लाइलैड पिकअप क्रमांक ओडी 08 जे 5631

पिकअप क्रमांक सीजी 04 पीएल 0239

दोनों वाहनों की जांच के दौरान धान परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। परिस्थितियों को देखते हुए अवैध धान परिवहन की आशंका पाए जाने पर उक्त धान एवं वाहनों को विधिवत जप्त कर थाना देवभोग लाया गया, जहाँ जप्त धान को सुरक्षार्थ रखा गया है। मामलों में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

गरियाबंद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि अवैध धान तस्करी एवं उससे संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त, सतत एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज