मेलाराम कश्यप संवाददाता
रिगनी / खरौद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शिवरीनारायण मंडल द्वारा “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार में भव्य लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही एवं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं उपस्थित रहीं। मंच से सभी हितग्राहियों का सम्मान कर उनके योगदान और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विकास तिवारी, विजय साहू, नसीब केवट, दिलेश्वर साहू, राजकुमार साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल और प्रभावशाली बना दिया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




