भद्राचलम राम मंदिर में कोंटा विधायक कवासी लखमा ने किए दर्शन, जिले की खुशहाली की कामना

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा/भद्राचलम: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा अपने परिवार के साथ भद्राचलम राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम एवं माता सीता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान राम और सीता को समर्पित है और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। मंदिर का इतिहास 17वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है, जिसका निर्माण भगवान राम के अनन्य भक्त कांचेरला गोपन्ना द्वारा कराया गया था।

मंदिर में पूजा के दौरान विधायक कवासी लखमा ने सुकमा जिले के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। उन्होंने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों से भी मुलाकात कर मंदिर के विकास एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर भद्राचलम के सरपंच श्री कृष्णा जी सहित स्थानीय कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने विधायक लखमा की इस यात्रा को जनकल्याण की भावना से जुड़ा बताया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज