गोलाबेकूर उप चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत ,सरपंच प्रत्याशी सोनमती नाग ने दाखिल किया नामांकन कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा, 16 मई। ग्राम पंचायत गोलाबेकूर में होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित सरपंच प्रत्याशी सोनमती नाग ने शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी मौजूदगी ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया।

नामांकन रैली में भाजपा के जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, पंचायत चुनाव प्रभारी आयता राम मंडावी, धनीराम यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष आनंद नक्का, भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेशमा नाग, भाजपा पदाधिकारी मुका नाग, आयतु यादव एवं पनव नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने नारों और समर्थन के साथ प्रत्याशी सोनमती नाग का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल देखने को मिला।

भाजपा जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और संगठनात्मक ताकत के साथ उप चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि सोनमती नाग एक सक्रिय, अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो ग्राम पंचायत गोलाबेकूर के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है तथा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह है।

नामांकन के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सोनमती नाग को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत गोलाबेकूर में अब चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है