जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा/छिंदगढ़। जनपद पंचायत छिंदगढ़ की ग्राम पंचायत बोदारस के सरपंच ने मीडिया के नाम एक लिखित पत्र जारी कर प्रशासनिक कार्यक्रम को लेकर प्रकाशित कुछ खबरों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि 3 जून 2026 को पंचायत भवन में आयोजित “सुशासन शिविर” के दौरान ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम का विरोध किए जाने की खबरें तथ्यहीन हैं।
सरपंच ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि पंचायत के किसी भी सदस्य या ग्रामीण ने कार्यक्रम का विरोध नहीं किया। उनके अनुसार ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा आयोजित सुशासन शिविर का स्वागत किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम को लेकर गलत जानकारी फैलाकर प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सरपंच का कहना है कि इससे पंचायत और ग्रामीणों की छवि भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने सभी समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टलों और मीडिया संस्थानों से अपील की है कि किसी जभी समाचार के प्रकाशन से पहले तथ्यों की पुष्टि करें, ताकि शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे और भ्रामक खबरों से बचा जा सके।
सरपंच का कहना है कि पंचायत में आयोजित सुशासन शिविर शांतिपूर्ण एवं सफल रहा तथा ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखाई।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






