चार ठिकानों पर एक साथ रेड, रायपुर में जीएसटी विभाग की बड़ी जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। टीम लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, करीब 10 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है, जो दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग को इन फर्मों के खिलाफ जीएसटी चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड सामने आए हैं। टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया है। इन सभी रिकॉर्ड्स की अब गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है