सरेंडर नक्सलियों से मिले गृहमंत्री, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम

जगदलपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा इलेक्ट्रिक कार्य और सिलाई सिख रहे सरेंडर नक्सलियों से मिले। उन्होंने X पोस्ट में बताया, जिला दंतेवाड़ा के पुनर्वास केंद्र में आज पुनर्वासित भाई-बहनों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। मुझे यह बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही की वे अब आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए इलेक्ट्रिक कार्य एवं सिलाई जैसे कौशल सीख चुके हैं। उनका यह सकारात्मक परिवर्तन न केवल उनके जीवन में नई उम्मीद जगा रहा है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है।बता दें कि उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। वे बस्तर से दंतेवाड़ा, बारसूर और माडुम घाटी होते हुए सड़क मार्ग से रात करीब 9 बजे सातधार स्थित CRPF कैंप पहुंचे। यह वही मार्ग है, जो कभी नक्सल गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा माना जाता था। ऐसे इलाके में गृहमंत्री का सड़क मार्ग से सफर करना सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलाव और सरकार के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज