छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ देवभोग ईकाई का चुनाव सम्पन्न, रमेश सोनी अध्यक्ष तो देवीचरण ठाकुर बने उपाध्यक्ष

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश व जिला संगठनों के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में आज संगठन चुनाव प्रभारी मनमोहन नेताम व वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम पात्र के मार्गदर्शन में चुनाव पद्धति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।आज 25 मई, दिन रविवार को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ देवभोग ईकाई का गठन सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ देवभोग ईकाई के युवा व वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुमार सोनी को संघ का अध्यक्ष , तो वहीं देवीचरण ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसी अनुरूप ही छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ देवभोग ईकाई संघ के अन्य सभी सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है,जिसमें अमित अवस्थी कोषाध्यक्ष, नागेश्वर मोरे महासचिव, कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह क्षेत्रपाल, राकेश कुमार यादव मिडिया प्रभारी, संरक्षक मनमोहन नेताम, गजानन कश्यप, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, सहसचिव गिरीश कुमार जगत को मनोनीत किया गया। संगठन चुनाव का मुख्य उद्देश्य यह है कि देवभोग श्रमजीवी पत्रकार संगठन को मजबूत बनाने और विषम परिस्थितियों में सुरक्षित व संघर्षशील के लिए संघ में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए जाने चुनाव पद्धति अपनाई जाती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज