जंगल के रास्ते पैदल गौवंश तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज

बलरामपुर :- बलरामपुर थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल पशु ले जा रहे दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कार्रवाई में 09 रास भैंस बरामद की गईं, जिन्हें झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गौवंशीय पशुओं को जंगल के रास्ते मारते-पीटते हुए पैदल झारखंड स्थित बूचड़खाना ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम अलखडीहा जंगल में दबिश दी और 09 रास भैंसों को बरामद किया।

पुलिस ने दो आरोपी शिवपूजन यादव पिता खेदू यादव (60 वर्ष), निवासी ग्राम चंपापुर, थाना बलरामपुर और लोक प्रसाद यादव उर्फ बबलू यादव पिता माखन प्रसाद यादव निवासी ग्राम जवराही, थाना बलरामपुर को विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, आरक्षक सचिंद्र सिंह एवं आरक्षक रामाश्रय विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज