जमीनी विवाद में फायरिंग,चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों की मौत

मुरैना । अंबाह थाना क्षेत्र के गीला पुरा गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। एक पक्ष से चाचा-भतीजे और दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत गोली लगने से हुई है।घटना में एक पक्ष के अमरीश शर्मा (28) और अभिषेक शर्मा (20) की मौत मौके पर हो गई थी। दोनों मृतकों के शवों को ट्रैक्टर से अंबाह पीएम हाउस लाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के श्यामबाबू शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा (51) के पैर में भी गोली लगी थी, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल अंबाह लाया गया था। जिसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक श्यामबाबू शर्मा का शव फिलहाल सिविल अस्पताल के ड्रेसिंग कक्ष में रखा है। एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि गीला पुरा गांव में दो पक्षों में करीब एक बीघा सरकारी जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हो गया। घटना में हुई फायरिंग में एक पक्ष के अमरीश शर्मा और अभिषेक शर्मा की मौत हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति श्याम बाबू शर्मा की भी इलाज के दौरान मौत हुई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पहले कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। आज एक पक्ष जमीन जोतने के लिए गया था और दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। दो लोगों को हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें रवना की गईं हैं।

दोनों पक्ष में करीब 30 से 35 वर्ष पुराना विवाद बताया जा रहा है। इन दोनों पक्षों में शुरू से ही करीब 11 बीघा सरकारी जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष कई बार आमने सामने आ चुके थे। हालांकि पहले कभी दोनों पक्ष में फायरिंग की घटना नहीं हुई थी बात केवल गाली-गलौज से लेकर एक दूसरे के घर पर आवाजाही बंद करने तक ही सीमित थी।

इस सरकारी जमीन से लगी ही रामवतार शर्मा पक्ष की करीब 35 बीघा जमीन है। वहीं श्यामबाबू शर्मा की भी इसी सरकारी जमीन से करीब 40 बीघा जमीन लगी हुई थी। दोनों पक्ष के लोग यह चाहते थे कि बंजर पड़ी जमीन को वह अपने अधिपत्य में ले लें।

इसी मंशा से आज मृतक अमरीश शर्मा और अभिषेक शर्मा ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें श्यामबाबू पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें मृतक अमरीश पुत्र रामावतार शर्मा उम्र 28 अभिषेक पुत्र राधाचरण शर्मा उम्र 20 साल की घटना स्थल पर मौत हो गई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज