जवान की कमाई दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये पार

राजधानी से जनता तक। 14-Sep-2023 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों शाहरुख खान की जवान का जलवा देखने को मिल रहा है।इसको दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म टिकट खिड़की पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब जवान ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं भारत में फिल्म 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। हालांकि, सोमवार से फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है।रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने रिलीज के छठे दिन 26.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक की सबसे कम कमाई है।फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 345.58 करोड़ रुपये हो गया है।जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की और अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना लिया।बता दें, टिकट खिड़की पर जवान सबसे तेज 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन चुकी है।जवान की कहानी एक महिला जेल और उसके जेलर आजाद (शाहरुख) पर आधारित है। इस जेल में हजारों महिलाएं कैदी हैं, जिनमें कई बेकसूर हैं।आजाद इन महिलाओं से समाज सेवा का काम करवाता है और उनकी मदद से अलग-अलग मिशन का संचालन भी करता है।आजाद और उसकी महिला सेना को पकडऩे का जिम्मा जांच अफसर नर्मदा (नयनतारा) को दिया जाता है। फिल्म जवान ने फिल्म में विलेन काली का किरदार विजय सेतुपति ने निभाया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज