जिला टास्क फोर्स बैठक सम्पन्न, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश : 40 प्रकरण दर्ज, 6 लाख से अधिक अर्थदण्ड राशि जमा

 

खैरागढ़ ।  कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग, खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विभागीय समन्वय और संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया गया।

बैठक में सहायक खनिज अधिकारी  बबलू पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वित्तीय वर्ष में जिले को निर्धारित 350 लाख रुपये के राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध 609.70 लाख रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ, जो लक्ष्य से काफी अधिक है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15 मई 2026 तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामलों में खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत कुल 40 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें से 31 प्रकरणों का निराकरण कर 6 लाख 14 हजार 675 रुपये की अर्थदण्ड राशि खनिज मद में जमा कराई गई है, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माणी विभागों को शासकीय निर्माण कार्यों से प्राप्त रॉयल्टी राशि प्रत्येक तिमाही में अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन एवं परिवहन से नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों के विरुद्ध वन नियमों के तहत राजसात की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज