जिले में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें

 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच खाद्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में संचालित पेट्रोल पंपों के स्टॉक की जानकारी ली गई। जिले में HPCL के 15, IOCL के 6 एवं BPCL के 12 पेट्रोल पंप संचालित हैं। वर्तमान स्थिति में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 9100 लीटर, पेट्रोल 1,50,996 लीटर एवं डीजल 1,26,959 लीटर उपलब्ध होना बताया गया।

पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं के कारण कुछ पंपों पर डीजल की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हुई है, जिससे 9 पेट्रोल पंपों में डीजल का स्टॉक अपेक्षाकृत कम हुआ है। संबंधित संचालकों द्वारा तेल कंपनियों को अतिरिक्त डिमांड भेज दी गई है तथा शीघ्र ही पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अनावश्यक घबराहट में ईंधन का अतिरिक्त भंडारण न करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। BPCL, IOCL एवं HPCL के सेल्स ऑफिसर्स से भी जिले में आवश्यक उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं टायरों में उचित हवा का दबाव बनाए रखने की अपील की गई है।

किसी भी प्रकार की अफवाह या भीड़ की स्थिति की सूचना हेतु पुलिस कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर जारी किया गया है: ☎️ 9479247401

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज