“जोहार की गूंज से महका धुर्वागुड़ी: मांदर की थाप और सांस्कृतिक गौरव के साथ धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस”

गरियाबंद/मैनपुर: 9 अगस्त को धुर्वागुड़ी में विश्व आदिवासी दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, भव्यता और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवभोग, कांदाडोंगर और मैनपुर परिक्षेत्र से भारी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक परिधानों में एकत्र हुए।

धुर्वागुड़ी में पिछले लगभग 10/15 वर्षों से हर साल 9 अगस्त को यह पर्व एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना और भव्य रैली
समारोह की शुरुआत कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से एक विशाल रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित बूढ़ादेव कचना,धुर्वा चौक पहुंची। यहाँ समाज के वरिष्ठजनों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर आरती संपन्न की। रैली और पूजा के दौरान पूरा क्षेत्र “जोहार” और “एक तीर, एक कमान, सब आदिवासी एक समान” के जयघोष से गूंज उठा।

पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी ने दिया एकजुटता और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक एवं राज गोंड समाज के संरक्षक श्री गोवर्धन मांझी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस दुनिया के लगभग 90 देशों में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1994 में आदिवासियों के अधिकारों और पहचान को मान्यता देते हुए इस विशेष दिवस की शुरुआत की गई थी।
उन्होंने कहा, “आदिवासी समाज प्रकृति और मूल संस्कृति का सच्चा वाहक है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों और लगभग 750 आदिवासी समूहों को बिना किसी भेदभाव के एक मंच पर लाकर एकजुट करना है।”
कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी समाज को एकजुट करने, जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने का पुरजोर आह्वान किया।
भोजन व्यवस्था और सामाजिक सम्मान समारोह
धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों तथा सभा के पश्चात आयोजकों की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास और समाज सेवा में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों और सहयोगियों का मंच से सम्मान किया गया। समारोह में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे:

मुख्य अतिथि: गोवर्धन मांझी (पूर्व विधायक एवं राज गोंड समाज संरक्षक)

विशिष्ट अतिथि व जनप्रतिनिधि: हलभन ध्रुवा (सरपंच संघ अध्यक्ष, ब्लॉक मैनपुर),

चैन सिंह ध्रुव (बीडीसी), किशोर मांझी (बीडीसी), अभिराम ध्रुव (बीडीसी), विजय कुमार मांझी, मोहन जगत, यशवंत मरकाम, पुनीत राम नागेश, सन्तोस सोरी, प्रेमशिला नेताम एवं जितेन्द्र मांझी (सभी सरपंच)।
सामाजिक व संगठन पदाधिकारी: लम्बोधर ध्रुव (अध्यक्ष, राज गोंड समाज), उमरीया नागेश (सभापति), नेहरू पोर्टी (सभापति), भागीरथी नागेश (कोषाध्यक्ष, गोंडी धर्म संरक्षण), थान सिंह सोरी (ब्लाक अध्यक्ष, गोंडी धर्म संरक्षण), धनसिंह कुजाम (ब्लाक उपाध्यक्ष) एवं भीखमराम मांझी (समाजप्रमुख)
युवा प्रभाग पदाधिकारी: पुलस नेताम (अध्यक्ष), शुभम कपिल (उपाध्यक्ष), लोकेश पाथर (सचिव) एवं नेहरू मांझी (कोषाध्यक्ष)। विशेष सहयोगी: श्रुति ध्रुवा, धनसिंग मरही, साधुराम ध्रुव (समाजसेवी) तथा केसरी नागेश एवं निलाम्बर मांझी (शिक्षक)। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं व बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक सहभोज के साथ यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है