डूमरबाहाल की 68 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला कियामती बाई नागेश को विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने व्हील चेयर प्रदान किया

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गाड़ा समाज की पहल से जरूरतमंदों को मिल रही सहायक उपकरणों की सुविधा

देवभोग -विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग की ओर से सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए शारीरिक रूप से दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में डूमरबाहाल निवासी कियामती बाई नागेश , पति कंवल सिंह नागेश उम्र- 68 साल,जाति -गाड़ा को आज दिनांक 19 अगस्त 2026 , दिन -बुधवार को विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी, सचिव यशवंत कुमार बघेल और मुख्य सलाहकार चवन लाल बघेल, प्रवक्ता लैबानो सोना, जयद्रथ बेसरा सामाजिक कार्यकर्ता तथा डूमरबाहाल गाड़ा समाज के स्वजातीय बंधुओं ने मिलकर व्हील चेयर प्रदान किया।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि व्हील चेयर मिलने से कियामती बाई नागेश को दैनिक जीवन में आवागमन एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

समाज की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना है। व्हील चेयर प्रदान के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन में सहूलियत के साथ-साथ उनके मनोबल को भी मजबूती मिलती है।

इसके पूर्व भी किया गया सहयोग

विकास खण्ड गाड़ा समाज के मुख्य सलाहकार चवन लाल बघेल व मीडिया प्रभारी चरण सिंह क्षेत्रपाल के द्वारा डूमरबाहाल में गाड़ा समाज के जरूरतमंद लोगों को समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सहायक उपकरण प्रदान किए गए थे, जिसमें मालती बाई क्षेत्रपाल पति स्वर्गीय धनेश्वर क्षेत्रपाल उम्र 65 साल ,जाति -गाड़ा को व्हील चेयर तो वहीं संजू कुमार सोनवानी पिता -सावेश सोनवानी, उम्र -28 साल,जाति -गाड़ा को बैसाखी प्रदान की गई थी। समाज की ओर से किए जा रहे इन प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

कार्यक्रम में विकासखंड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी ने समाज के लोगों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। वहीं सचिव यशवंत कुमार बघेल एवं मुख्य सलाहकार चवन लाल बघेल ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

इस अवसर पर विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी, सचिव यशवंत कुमार बघेल, और मुख्य सलाहकार चवन लाल बघेल,प्रवक्ता लैबानो सोना, मीडिया प्रभारी चरण सिंह क्षेत्रपाल,जयद्रथ बेसरा , कंवल सिंह नागेश,उधव राम सोनवानी,चंद्र ध्वज सोनवानी गाड़ा समाज ईकाई अध्यक्ष, सचिव संतोष नागेश,बनवासु नेताम पत्रवाहक, पडू राम सोनवानी सामाजिक कार्यकर्ता ,साथ ही डूमरबाहाल गाड़ा समाज के जेष्ठ, श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ समाजसेवी बुजुर्ग महिला, पुरुष,युवा,युवती व छोटे छोटे बाल बच्चे भी सम्मिलित हुए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज