तौलीपाली कोल ब्लॉक के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र चक्का जाम, प्रस्तावित कोल ब्लॉक के लेकर विरोध

राजधानी से जनता तक कोरबा। वनांचल क्षेत्र तौलीपाली में प्रस्तावित कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में शुक्रवार को ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि उरगा–हाटी मार्ग पूरी तरह थम गया। चचिया चौक पर सुबह से शाम तक सैकड़ों ग्रामीणों ने डेरा डालकर जोरदार नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी। घंटों तक यातायात ठप रहा, वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचने को मजबूर हो गया।

प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि बिना ग्राम सभा की अनुमति किसी भी प्रकार का खनन स्वीकार नहीं होगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक नीलामी के नाम पर उनकी जमीन, जंगल और जल स्रोतों को खतरे में डाला जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और जनपद कोरबा के सीईओ मौके पर पहुंचे। लंबे गतिरोध और चर्चा के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि ग्राम सभा प्रस्ताव के बिना किसी प्रकार का खनन या विस्थापन नहीं किया जाएगा। इसके बाद ही देर शाम ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।

आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

धरना स्थल पर ग्रामीण नेता अभिमन्यु राठिया, चचिया सरपंच श्याम बरण गोपी राठिया, तौलीपाली सरपंच प्रतिनिधि महेत्तर राठिया, पूर्व उपसरपंच गंगा राम निषाद और सरपंच महेंद्र राठिया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन को पूरे क्षेत्र की अस्मिता की लड़ाई बताया।

चचिया, तौलीपाली, लुदुखेत, धौराभाठा, कुदमुरा, कलगामार, कटकोना और कोलगा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आश्वासन का पालन नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज