सरायपाली गाड़ा समाज और विधायक चातुरी नन्द ने मुख्यमंत्री साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी से 5 एकड़ भूमि व 2 करोड़ रुपए वित्त सहायता हेतु की मुलाकात 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – मूल निवासी छत्तीसगढ़िया गाड़ा समाज और सरायपाली विधायक चातुरी नन्द के अगुवाई में सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से चातुरी नन्द ने एक बड़ी पहल की है। उन्होंने न केवल मुख्यमंत्री साय को ज्ञापन सौंपा, बल्कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी विशेष मुलाकात कर समाज के लिए 5 एकड़ भूमि और 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की जोरदार मांग रखी। विधायक ने स्पष्ट कहा कि मूल निवासी छत्तीसगढ़िया गाड़ा समाज वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। लेकिन आज भी समाज के पास स्वयं के पास स्थायी भवन अथवा पर्याप्त संसाधन नहीं है। नया रायपुर क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि सामाजिक भवन निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा गया।

उम्मीदों की नई किरण 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद समाज के लोगों में उम्मीद बढ़ी है। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। और समाज अब सरकार के सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा है। विधायक चातुरी नन्द ने विश्वास जताया कि सरकार समाज की भावनाओं को समझते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेगी और मूल छत्तीसगढ़िया गाड़ा समाज को उसका हक दिलाएगी।

समाज को उसका अधिकार मिलना चाहिए 

वित्तमंत्री ओपी चौधरी से हुई चर्चा के दौरान विधायक ने बजट में समाज के लिए अलग से प्रावधान नहीं होने पर चिंता जताई और आगामी बजट या विशेष स्वीकृती के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब अन्य समाजों के लिए प्रावधान किया जा सकता है, तो मूल निवासी गाड़ा समाज की अनदेखी आखिर क्यों? प्रदेश में गाड़ा जाति बाहुल्य संख्या में लोग निवासरत है, और अनुसूचित जाति का हिस्सा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज