त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव का शंखनाद: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को फैसला

सिलगेर, गोलाबेकूर और रोकेल पंचायतों में नए सरपंच के लिए सजेगी चुनावी रणभूमि

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव की घोषणा के साथ ही सुकमा जिले में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। जिले की तीन ग्राम पंचायतों—सिलगेर, गोलाबेकूर और रोकेल—में सरपंच पद के लिए होने जा रहे उप-चुनाव को लेकर गांव-गांव में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र का यह महापर्व अब पूरे रंग में दिखाई देने लगा है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार जिले में कुल 3 सरपंच और 21 पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। सुकमा जनपद पंचायत के गोलाबेकूर, छिंदगढ़ जनपद पंचायत के रोकेल और कोंटा जनपद पंचायत के सिलगेर में सरपंच पद के लिए सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इन पंचायतों में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद शुरू हो चुकी है।

उधर जिला प्रशासन भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी में जुट गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शबाब खान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब 21 मई को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को मतदान होगा, जबकि 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है और पंचायतों में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खास बात यह है कि जिले के नगरीय निकायों में फिलहाल कोई पद रिक्त नहीं होने के कारण प्रशासन और राजनीतिक दलों का पूरा फोकस पंचायत उप-चुनावों पर केंद्रित है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनता किसे अपना नया सरपंच चुनती है और किसके हाथों में गांव की कमान सौंपती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज