दीपका खदान में प्रदूषण पर पर्यावरण मंडल सख्त, SECL को लगाई फटकार

राजधानी से जनता तक कोरबा। दीपका क्षेत्र में कोयला उत्खनन और परिवहन से फैल रहे प्रदूषण को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्ती दिखाई है। औचक निरीक्षण के दौरान मंडल की टीम ने सड़कों पर धूल का भारी जमाव, निष्क्रिय स्प्रिंकलर और रेलवे साइडिंग में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर एसईसीएल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।
बताया गया कि दो माह पहले भी मंडल द्वारा नोटिस जारी किया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान थाना चौक से श्रमिक चौक तक सड़क का जायजा लिया गया, जहां खराब पड़े स्प्रिंकलर और व्हील वाशिंग सिस्टम को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
टीम ने ठेकेदारी प्रथा के तहत किए जा रहे औपचारिक पानी छिड़काव पर नाराजगी जताते हुए इसे प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं चैनपुर-गांधीनगर से सटी दीपका रेलवे साइडिंग में बिना कोयला गीला किए सूखी लोडिंग किए जाने की बात सामने आई, जिससे पूरे इलाके में कोल डस्ट कोहरे की तरह फैलता पाया गया।
पर्यावरण क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नियमित जल छिड़काव नहीं होने और डस्ट उत्सर्जन की गंभीर समस्या पाई गई। उन्होंने खदान प्रबंधन को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज