जनजातिय गरिमा उत्सव अभियान अंतर्गत पहाड़ी गांव मे पहुंचे अफसर, ग्रामीणो ने कई समस्याओ से अवगत कराया
*राजधानी से जनता तक*
*ओंकार पर्वते*
मैनपुर – गरियाबंद जिले के दुरस्थ पहाड़ी वनांचल मे बसे ग्राम ओड़ आमामोरा मे जनजातिय गरिमा उत्सव अभियान के तहत अफसरो की टीम पहुंची और आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम मे अफसरो ने जमीन मे बैठक जनजातिय समुदाय के समस्याओ को सुना और कई समस्याओ का समाधान करने का निर्देश भी दिया गया है। इस अभियान के दौरान जनजातिय ग्रामो एवं सेवा केन्द्रो मे जन सुनवाई स्वास्थ्य शिविर ग्राम भ्रमण कर अफसरो ने शासन की योजनाओ की धरातल पर जानकारी लेते हुए पौधा रोपण एवं अन्य कार्यो की जानकारी दी। ग्राम आमामोरा मे विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम मे रायपुर से आदिवासी विकास विभाग के अपर संचालक संजय गौड़, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला गरियाबंद लोकेश्वर पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री नम्रता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति कमार एवं भुजिया समुदाय के परिवारों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। जनसुनवाई के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया अधिकारियों ने जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया। जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान 2026 सबसे दूर सबसे पहले के माध्यम से प्रशासन द्वारा जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने, समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में सतत् प्रयास किये जा रहे हैं।
नया आश्रम भवन निर्माण के साथ ही दोना पत्तल केन्द्र खोलने की मांग – दुरस्थ पहाड़ी वनांचल आमामोरा ओड़ क्षेत्र मे पहुंचे अफसरो को ग्रामीणो ने कई समस्याओ से अवगत कराया जिसमे ग्रामीणो ने आमामोरा स्थित आश्रम भवन की दयनीय स्थिति को देखते हुए नए भवन निर्माण की मांग के साथ ही कौशल प्रशिक्षण के तहत दोना पत्तल केन्द्र खोलने और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किया इस क्षेत्र के ग्रामीणो ने बताया पहाड़ी वनांचल क्षेत्र होने के कारण भीषण गर्मी के इन दिनो मे पेयजल की गंभीर समस्या से ग्रामीण जुझ रहे है कहने को तो सभी गांवो मे हैंडपंप है लेकिन अधिकांश हैंडपंपो मे लाल आयरनयुक्त पानी निकलने के कारण और हैंडपंपो का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणो को पेयजल की परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अधुरे सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग किया है। इस मौके पर उपसरपंच लखमुराम सोरी, पोटोसिंह चिंडा, बलराम, ललिता बाई, कुंती बाई, बिंदाबाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


