दूरस्थ वनांचल ग्राम पूवर्ती में कलेक्टर अमित कुमार का जनसंवाद

पूवर्ती में विकास कार्यों सहित ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कलेक्टर श्री अमित कुमार ने शनिवार को दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पूवर्ती का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने कहा कि ताकि आधार के माध्यम से शासन की अधिकांश योजनाओं का लाभ आप सभी हितग्राहियों को मिल पाए। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि ग्राम में पट्टा बनाने, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने ग्राम पूवर्ती में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यम कुपोषित बच्चे को एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कर समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
ग्रामीणों से योजनाओं पर संवाद, आजीविका संवर्धन के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने हेतु गाय एवं बकरी शेड निर्माण के प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान करने, श्रम पंजीयन हेतु ग्राम में विशेष शिविर आयोजित करने तथा एनआरएलएम के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पूवर्ती में विद्युत व्यवस्था एवं नलकूप सुविधा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा
कलेक्टर श्री कुमार ने स्वास्थ्य स्टाफ से दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे मलेरिया जांच अभियान की जानकारी ली। उन्होंने मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेल्थ सेंटर एवं पंचायत भवन के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ।

पीडीएस भवन एवं राशन भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण

ग्राम पूवर्ती स्थित पीडीएस भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने राशन भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम में यदि कोई दिव्यांगजन पात्र है, तो उसे निशक्तजन राशन कार्ड के अंतर्गत नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज