राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद/देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में प्रशासनिक पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देशानुसार जिले भर में सभी विकास खण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारीयों ने सुशासन तिहार 2026 को लेकर प्रैस विज्ञप्ति जारी की। इस दौरान उन्होंने शासन की जवाबदेही और आम जनता तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यकार्यकारी अधिकारी भगत ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और संतोषजनक समाधान का सशक्त माध्यम है। इसके बाद सभी विभागों द्वारा शिविर में केन्द्र व राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शिविर में स्टाल लगाकर शिविर में मौजूद आम जनों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। इसके तहत सभी विभागों द्वारा शिविरों से पहले ही योजनाओं के आवेदनों का संतुष्टि करण किया जाएगा। जिससे पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा सके।
ब्लॉक में 8 से 22 मई तक शिविर गांव-गांव तक पहुंचेगी प्रशासन
सुशासन तिहार इस अभियान के तहत देवभोग ब्लाक में तीन चरणों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें 08 से 22 मई 2026 तक तीन जोन में से शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा गांव में सम्मिलित ग्राम पंचायतें हैं – कोडकी पारा, उसरी पानी, दिवान मुड़ा,सुकलीभाठा नवीन, झाखरपारा, माड़ा गांव,अमाड, पुरना पानी, कोदो भाठा, डूमरबाहाल,कुम्हड़ईकला,कोसमकानी,निष्ठीगुडा,झिरीपानी खोकसरा,सुपेबेडा़, सेन्दमुडा, दही गांव, तो वहीं दूसरी चरणों में मिडिल स्कूल परिसर से घुमर गुड़ा,बरकानी, गंगराजपुर, सरगीगुडा,सुकलीभाठा पुराना,दरलीपारा,गोहरापदर, लाटापारा,मुंगझर, घोघर,गिरसुल,करचिया,गोहेकेला,खुटगांव, बाड़ी गांव,सिनापाली,कैटपदर,कुम्हड़ई खुर्द, तीसरी चरण में बरबहली, चिचिया नवागांव,माहुकोट, मुड़ा गांव,डोहेल,मोखागुडा़, कदली मुड़ा, गाड़ाघाट, सितलीजोर,डुमरपीटा,धौराकोट,फलसापारा, भतराबहली,करलागुडा,रोहनागुडा,मुंगिया शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। जहां प्रशासन खुद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगी और मोके पर समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा जिससे त्वरित निराकरण करने में आसानी होगी।
थीम आधारित शिविरों से मिलेगा त्वरित निराकरण
प्रशासन ने इस साल शिविरों को थीम आधारित बनाया गया है। जिससे विभागवार समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण करने में होगी आसानी। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है,जो समन्वय जबावदेही और कार्य को निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
समस्याओं का एक है मान सभी आवेदनों का होगा समाधान
गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन रखीं जा रही है तो उसे लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर समस्या में अलग-अलग आवेदन देने के बजाए एक स्पष्ट और पूर्ण जानकारी वाला आवेदन प्रस्तुत करें। ताकि शिविर स्थलों पर आवेदन प्रारूप उपलब्ध रहेगा, जिससे किसी भी नागरिकों को परेशान न हो।
शिविरों में होगी तत्काल समाधान, निरंतर होगी मानिटरिग
शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण किया जाएगा। प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभियान की सतत् मानिटरिंग की जाएगी, शिविरों के बाद समीक्षा बैठकें होंगी और वरिष्ठ अधिकारी फोल्ड विजिट कर जमीनी हकीकत का आंकलन करेंगे। प्रशासन का लक्ष्य लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




