देश के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित क्षण : विकास

राजधानी से जनता तक / सौरभ यादव । तिल्दा नेवरा । भारतीय जनता पार्टी के तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विकास सुखवानी ने बताया की 18 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने सबसे युवा चेस वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है।सुखावनी ने कहा यह उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। गुकेश की यह जीत देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भाजपा नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गुकेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है