13 मार्च को मिनीमाता जयंती व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

राजधानी से जनता तक/आरंग – एकता सतनामी महिला समिति आरंग द्वारा 13 मार्च, शुक्रवार को शाम 4:00 बजे मिनीमाता स्मृति भवन, अकोली रोड, आरंग में मिनीमाता जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में समाज के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा जिनका चयन सत्र 2025 में UPSC, PSC एवं छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से विभिन्न शासकीय पदों पर हुआ है। इसके साथ ही कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा, ताकि अन्य छात्र-छात्राएं भी उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

एकता सतनामी महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

समिति की ओर से समाज के सभी अधिकारी, कर्मचारी, युवा, किसान, महिलाएं, बुद्धिजीवी, पत्रकारगण एवं छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया गया है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज