धान उपर्जन केन्द्र टंडवा में अतिरिक्त धान किसानों के जेब में डाका डालने का खेल शुरू!

किसानों से 700 ग्राम से 900 ग्राम तक अतिरिक्त धान लिया जा रहा है,

 

सौरभ यादव / राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा :- धान उपर्जन केन्द्र में एक्स्ट्रा धान लिया जा रहा है, जिसका मामला सामने आया है, आपको बता दें कि तिल्दा जनपद के ग्राम टंडवा जो कि धाम उपर्जन केन्द्र है, ग्राम टंडवा किसान से मिली जानकारी के अनुसार धान उपर्जन केंद्र में लगभग 300 से 400 ग्राम एक्स्ट्रा धान किसानों से लिया जा रहा है, किसान जब आपत्ति करे तो कहा दिया जाता हैं परिवहन समय पर नहीं होने से धान फड़ में पड़े रहने से सूखता हैं, जिसके बाद एक बोरे का वजन किलो से कम हो जाता हैं।समिति को होने वाले इस नुकसान के बदले किसानों को धान ज्यादा लेकर शार्टेज की समस्या दूर कर ली जाती हैं, आपको बता दें कि ,छत्तीसगढ़ में सरकार एक ओर किसानों को राहत देेने के लिए धान खरीदी को लेकर सख्त रूख अपनाए हुए हैं। प्रदेश के किसानों को सही मूल्य मिल सके, इसके लिए बाहर से आने वाले धान की धरपकड़ की जा रही है। इन सबके बीच समितियाें में ही किसानों को लूटने काम हो रहा है। यहां पर हर बोरी में किसानों से 700 ग्राम से 900 ग्राम तक अतिरिक्त धान की वसूली हो रही है। अधिकारी तौल में अधिक धान लिए जाने की घटना से इंकार कर रहे हैं। गौरतलब हैं कि पिछली बार खरीदी में ग्राम बिलाड़ी व ग्राम किरना में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा अतिरिक्त धान लिया जा रहा था उसका खुलास किया गया था,

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज