नक्सल मुक्त घोषणा पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, दोरनापाल मुख्य चौक में जले श्रद्धा के दीप

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में दोरनापाल में भावनात्मक और गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने मुख्य चौक पर एकत्रित होकर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आज जो शांति और विकास का वातावरण दिखाई दे रहा है, वह हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और बलिदान का परिणाम है। कैंडल मार्च के माध्यम से सभी ने एक स्वर में शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर क्षेत्र को नई दिशा दी है। उनके त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि क्षेत्र के विकास और शांति बनाए रखने में अपना योगदान देंगे तथा शहीदों के सपनों का भारत बनाने में सहभागी बनेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज