ढप ढप में हनुमंत कथा के दौरान ‘दिव्य दरबार’, श्रद्धालुओं की समस्याओं पर निकाली गई पर्चियां

पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पर्चियों में लिखी श्रद्धालुओं की मनोकामना

राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले के ग्राम ढप ढप में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान विशेष रूप से ‘दिव्य दरबार’ का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनकर पर्चियों के माध्यम से समाधान बताए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु शामिल हुए।दिव्य दरबार के दौरान अलग-अलग स्थानों से आए लोगों की समस्याएं सामने रखी गईं। जांजगीर से आए विजय साहू ने अपने पारिवारिक विवाद और भाई द्वारा उत्पन्न परेशानियों को लेकर समस्या बताई। दरबार में उनके संबंध में भविष्य में सुधार के संकेत दिए गए, साथ ही राजकुमार नामक युवक के विवाह और रोजगार को लेकर भी सकारात्मक भविष्यवाणी की गई।प्रेम नगर कुसमुंडा निवासी राजकुमार ने ठेकेदारी कार्य में आ रही आर्थिक तंगी की समस्या रखी। दरबार में बताया गया कि आगामी डेढ़ वर्ष में परिस्थितियां बेहतर होंगी,

साथ ही देवी अनुष्ठान कराने की सलाह दी गई।शक्ति जिले से आई एक युवती अपने परिवार के साथ दरबार में पहुंचते ही भावुक हो गई, जिसे लेकर भी धार्मिक दृष्टिकोण से समाधान सुझाया गया। वहीं, मुनगाडीह से आए एक बुजुर्ग ने अपने परिवार की दुखद परिस्थितियों को साझा किया, जहां उनके बेटे और बहू की असामयिक मृत्यु हो चुकी है। उन्हें पंडित धिरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आर्थिक सहायता प्रदान की गई और सेवादारों को उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिली।

बुजुर्ग की भरी झोली, आर्थिक मदद से खिला चेहरा 

इस दौरान एक बुजुर्ग की पर्ची निकलने के बाद उनकी समस्याओं और कष्ट सुनकर पंडित धिरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी भावुक हो गए उन्होंने अपनी पोटली से 50 हजार रुपए निकलकर उनके हाथों में थमा दिए, साथ ही श्रद्धालुओं से भी मदद लेकर उन्हें रुपए प्रदान किए गए। सेवादारों को पीठाधीश्वर ने कहा कि उन्हें वाहन से घर छोड़ आए। बता दें की बुजुर्ग कोरबा के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मूंगाडीह के रहने वाले हैं। जिनकी पर्ची निकली थीं। देखे वीडियो…

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज