जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा – नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष श्रीमती राधा नायक दीदी जी को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व पर सामाजिक, राजनीतिक एवं महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राधा नायक दीदी जी लंबे समय से जनसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है


