डीपीआरसी भवन में 9 से 17 मार्च तक सरपंचों का आवासीय प्रशिक्षण,

 पंचायत संचालन की दी जाएगी विस्तृत जानकारी

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

सुकमा। जिले के नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और पंचायत संचालन की प्रक्रियाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सुकमा द्वारा आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 मार्च से 17 मार्च 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी भवन) सुकमा में आयोजित होगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण ‘रिवैंप्ड आरजीएसए’ योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के इस अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायती राज अधिनियम, पेसा नियम, ओएसआर तथा पंचायत संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें और ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित कर सकें।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

प्रथम चरण: 09 मार्च से 11 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ जनपद के सरपंचों के लिए।

द्वितीय चरण: 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ एवं कोंटा जनपद के सरपंचों के लिए।

तृतीय चरण: 15 मार्च से 17 मार्च 2026 तक कोंटा जनपद के सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा।

जिला पंचायत द्वारा सभी चिन्हांकित सरपंचों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर प्रातः 10 बजे अपने आधार कार्ड के साथ प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से सरपंचों को ग्राम पंचायतों के सुशासन, पारदर्शिता और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज