नवगठित नगर पंचायत नरियरा के मनोनित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अकलतरा SDM विक्रांत अंचल ने दिलाई शपथ

 मुख्य अतिथि अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह हुए शामिल

भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल एवं महामंत्री आकाश सिंह रहे मौजूद

जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत नरियरा में मनोनित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी अनुसार जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा को पिछले कई वर्षों से नगर पंचायत बनाने की मांग ग्रामवासियों द्वारा किया जाता रहा है जिससे तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक रहे सौरभ सिंह ने शासन से अनुमति दिलाने अथक प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप नरियरा को नगर पंचायत का दर्जा अंततः मिल ही गया। उसी को मूलरूप देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को ही नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सदस्य मनोनित किया गया था जिसकी औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह किया गया।

नगर पंचायत नरियरा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि रहे सौरभ सिंह ने जनता को संबोधित किया वहीं SDM विक्रांत अंचल ने सभी मनोनित सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मनोनित अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, नगर पंचायत CMO, भाजपा जिला महामंत्री आकाश सिंह, नवल सिंह, शशिदास सहित भारी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज