निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक|कोरबा| थाना दीपका पुलिस ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया केबल और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार निर्माणाधीन रेलवे लाइन से करीब 200 किलोग्राम केबल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना दीपका में धारा 303(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुघ्न रोहिदास, परदेसी रोहिदास, बैसाखू रोहिदास, अनुज महिलांगे, शनीराम अगरिया और राकेश रोहिदास शामिल हैं।

कोरबा पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक और रेलवे संपत्ति से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज