निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर सभी वर्गों का आभार-कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह

कोरिया । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले के बैकुंठपुर विधानसभा में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतगणना कार्य कराने वाले सभी अधिकारियों- कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त की है। श्री लंगेह ने कहा कि जिले के सभी वर्गाे के सहयोग के कारण ही बड़ी संख्या में मतदाता भाई, बहनों ने 7 मई को मतदान में भाग लिए और इससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने कहा कि मतदान के पश्चात लगातार मतगणना की तैयारियों में अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बलों के जवानों के सहयोग से, पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मतगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया है। श्री लंगेह ने कहा कि भीषण गर्मी, उमस व बदलते मौसम के बावजूद जिले के नागरिकों ने भी पूरे निर्वाचन कार्यों व व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए उत्साह के साथ सहयोग किए और स्वस्थ लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त की। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी तरह के समाचारों का पर्याप्त कव्हरेज करते हुए निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग प्रदान किए हैं। श्री लंगेह ने निर्वाचन कार्यों में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज