स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा/ कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवासीय बालिका पोटाकेबिन बालाटिकरा में योजना जत्था की जागरूकता टीम द्वारा विद्यार्थियों के बीच विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, नागरिक भावना एवं जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सजग रहने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता टीम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और बेहतर भविष्य निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण एवं निरंतर मेहनत के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सफल जीवन के लिए आवश्यक जीवन कौशल, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
योजना जत्था के माध्यम से आयोजित इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन कौशल के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






