प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत सभी वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करें

जुनेद पारेख

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश कोण्डागांव  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जिले के छूटे हुए हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इसके क्रियान्वयन के लिए सुनियोजित शिविर के आयोजित करने और आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराएं और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कलेक्टर श्री दुदावत ने बैठक में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज की उपलब्ध कराने कृषि केंद्रों में जांच के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे सेम्पल लेकर जांच कराएं और गुणवत्ताहीन पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को सहकारी समिति से ही उर्वरक खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने राशन कार्ड की ईकेवायसी, पीडीएस बारदाना संग्रहण की प्रगति सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से गांव में जाकर निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों को भी अपने-अपने केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारी के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के क्रियान्वयन, कुपोषण के दर में कमी लाने प्रभावी अनुश्रवण, किशोरी बालिकाओं के लिए योजना के समुचित क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डीएफओ श्री गुरूनाथन व श्री रमेश जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज