प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में मेगा सुपरस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का शुभारंभ

राजधानी से जनता तक/सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 28 एवं 29 मार्च को मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित मेगा सुपरस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का शुभारंभ आज प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दो दिवसीय शिविर में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधि संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका शोरी, संसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, दिलीप पेद्दी, सांई रेड्डी, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, मंत्री संजय सोढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम, जनपद अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुनेश्वरी यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रीना पेद्दी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा युवा मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मरकाम भीमा, जिला अध्यक्ष शोभन गंदमी, सुकमा मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, कोन्टा मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, विवेक यादव, SC मोर्चा जिला अध्यक्ष एन. आनंद, OBC मोर्चा जिला अध्यक्ष धनीराम यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू राम नाग, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र नायक, राजेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, SC मोर्चा जिला महामंत्री अनिल मांडवी, डी. राजेश, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण कश्यप सहित प्रकाश नूप्पो, उर्मिला मांडवी, बुधराम मांडवी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क सेवाएं

शिविर में विभिन्न सुपरस्पेशलिटी के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 सुकमा में आयोजित यह मेगा हेल्थ कैंप न केवल उपचार का माध्यम बना, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को भी नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज