प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत” – अरुण सिंह भदौरिया

सुकमा में भाजपा की जीत का जश्न, 

आतिशबाजी और झालमुड़ी वितरण से गूंजा शहर

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

सुकमा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सुकमा नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर आतिशबाजी की, मिठाइयाँ बांटी और एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पूरे नगर में जोश और उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अरुण सिंह भदौरिया तथा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती कांता राठी के सौजन्य से विशेष झालमुड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम का एक खास आकर्षण तब देखने को मिला जब श्री भदौरिया ने झालमुड़ी विक्रेता को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशी साझा की।

अपने संबोधन में श्री अरुण सिंह भदौरिया ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत Narendra Modi के नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक हर कार्यकर्ता ने निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, जिसका यह परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय जनता के विश्वास, विकास की नीतियों और पार्टी की जनकल्याणकारी सोच की जीत है। आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ देश की प्रगति और विकास के संकल्प को दोहराया। इस आयोजन ने जहां जीत की खुशी को साझा किया, वहीं कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज