प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गांव बना भक्तिमय धाम

 

 

राजधानी से जनता तक/आरंग। ग्राम चपरीद में नव-निर्मित  शीतला-महामाया माता मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत महोत्सव का समापन सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर  शीतला-महामाया माता, शिवलिंग, राम दरबार, हनुमान एवं भैरव जी की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।

महोत्सव के अंतिम दिवस आयोजित कथा में श्रीमद् देवी भागवत एवं गीता के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक द्वारा धर्म, कर्म एवं भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में सदाचार, एकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के तहत विधि-विधान से हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, व्यास पूजन एवं महाप्रसादी वितरण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हवन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ग्राम चपरीद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों, दानदाताओं एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं सहभागी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज