बालको डायल 112 की कार्यवाही,7 महीनों से कोरबा में भटक रही थी महिला, परिजनों से मिलकर हुई खुश

राजधानी से जनता तक|कोरबा| परसाभाठा शिव मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला के भटकने की सूचना पर बालको कोबरा-1 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को ढूंढ निकाला और उसे उसके परिवार से मिलाया। इस घटना के बाद महिला की बेटी ने डायल 112 की टीम का आभार व्यक्त किया।

07 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे, सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रायपुर से मिली सूचना के अनुसार, बालको कोबरा-01 की ईआरव्ही टीम को बताया गया कि परसाभाठा शिव मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला सुबह से बैठी हुई है और कुछ भी नहीं बोल रही है। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कॉलर से मिली, जिसने बताया कि महिला अब कहीं चली गई है।

ईआरव्ही टीम के आरक्षक 609 मनोज मिर्जा और एबीपी चालक सीजी 307 सत्येंद्र सिंह गेंदले ने महिला की खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद, महिला को नेहरू नगर मुक्तिधाम के पास पाया गया। पूछताछ के बाद, महिला ने अपना नाम इतवारीन बाई यादव बताया, उम्र लगभग 65 वर्ष, जो करतला क्षेत्र के केरवा बस्ती की रहने वाली है।

महिला से मिली जानकारी के आधार पर, ईआरव्ही टीम ने क्षेत्र के सरपंच से संपर्क किया। सरपंच ने बताया कि इतवारीन बाई 7 महीने पहले अपने बेटी के घर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन तब से घर नहीं पहुंची थीं। सरपंच के अनुसार, वह पिछले 7 महीनों से कोरबा जिले में भटक रही थी।

महिला की बेटी, जो शादी के बाद कोरबा में रहती है, से संपर्क कर महिला को सकुशल उसके परिवार वालों तक पहुंचाया गया। अपनी मां को 7 महीने बाद पाकर बेटी बहुत खुश हुई और उसने डायल 112 की टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज