भरत विहान दुर्गम/बीजापुर
मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब द्वारा आयोजित बीजापुर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में जिले के कलेक्टर विश्वदीप ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और खेल सुविधाएं का विस्तार करने की बात कही।15 मई से शुरू हुए बीजापुर प्रीमियर लीग के आयोजन में जिले के 12 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें अंतिम मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर और किंग्स इलेवन की टीम पहुंची ।
फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले के बीच खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने कलेक्टर विश्वदीप मिनी स्टेडियम पहुंचे और दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया । टॉस के बाद कलेक्टर विश्वदीप ने बल्लेबाजी के जौहर दिखाते हुए जोरदार शॉट लगाए और बॉल को बाउंड्री वाल के बाहर पहुंचाया।

खेल की शुरुवात के बाद
मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब के खिलाड़ियों ने कलेक्टर विश्वदीप का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर समापन समारोह में रविंद्र मीणा IPS सहित SDM बीजापुर, तहसीलदार बीजापुर भी उपस्थित थे
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




