बेलाकछार के जंगल में दो युवकों की संदिग्ध अवस्था में लटकी मिली लाश, पुलिस को दी गई सूचना

राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (पिता– राजेंद्र कंवर) और अमित माथुर (पिता– दीपक माथुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जंगल के भीतर पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया की दोनों दोपहर 1 बजे बुधवार से ही घर से निकले हुए थे, रात में फ़ोन करने पर भी जवाब नहीं मिला था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com