राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद – जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के नेतृत्व में आज 07 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को छत्तीस गांवों को जोड़ने वाली मुख्य प्रवेश द्वार बेलाट नाला में पुलिया निर्माण तथा झाखरपारा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नेशनल हाईवे को चक्का जाम करने रोड़ पर उतर आए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव व जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी के साथ में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम। जब कांग्रेसियों ने जनहित की समस्याओं पर सरकार को घेरने पर नेशनल हाईवे पर उतर पड़े तो उसी दौरान वाहनें इधर-उधर जाने वाली गाड़ियां थम सी गई। बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्रीय विधायक जनक राम ध्रुव और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा तथा ब्लाक अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी ने अपने पार्टियों के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर डटे रहे। इस बीच
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी बीजेपी सरकार को निशाना साधते हुए बताया कि देवभोग विकास खण्ड के 36 गांवों का प्रवेश द्वार बेलाट नाला में पुलिया निर्माण नहीं किया गया है। जबकि बेलाट नाला में पुलिया निर्माण हेतु कई बार लिखित रूप से शासन-प्रशासन को मांगें की जा रही है। किंतु शासन-प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन ही दिया जा रहा है, सिर्फ आश्वासन के अलावा जनहित में विकास मुद्दा को लेकर कोई भी प्रक्रियाएं अपनाया जा रहा है। आपको बता दें कि अभी तक बेलाट नाला में पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, चुकी अभी फिलहाल , जून,जुलाई व अगस्त महीनों में लगातार रिमझिम बारिश होती है। जैसे ही बरसात शुरूआत हो जाती है तो बेलाट नाला में पुलिया ऊपर से तीव्र गति में पानी बहती है। इस बीच तेज बहाव से कई लोग पानी से जुझते गुजरते हैं।छत्तीस गांवों के आमजन में से खासकर स्कूली छात्रा- छात्राएं, कालेज विद्यार्थी व किसानें पुलिया ऊपर से जान जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर होते हैं। विधायक जनक राम ध्रुव ने बताया कि देवभोग बेलाट नाला से हजारों लोग ब्लाक मुख्यालय में शासकीय दफ्तर, बैंक व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे आवागमन करते हैं,लेकिन वर्तमान में भौतिक परिस्थितियां ऐसी है, कि बरसात के आगमन से पुल ऊपर में बहती पानी सबके दिलों दिमाग में सर दर्द और भयभीत बना कर रखा हुआ है। बेलाट नाला पुलिया से दो पहिया वाहन, रोजाना स्कूली छात्रा- छात्राएं, तो वहीं छोटे बड़े वाहन तो भारी टन ट्रक भी पुलिया से गुजरती हैं। ज्यादा बारिश से जनजीवन की परिस्थितियों भयावह हो जाते है।जब पुल के ऊपर से बहती पानी को पार करते समय अपने जान को जोखिम में डालकर पार करते -करते इस बीच कई हादसा हुआ है ।और दूसरी मांगे यह है कि देवभोग विकास खण्ड में 13 धान खरीदी उपार्जन केन्द्र है, जहां कई गुना अधिक किसान अपने धान धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में बेचते हैं और, धान की राशि के लिए मात्र एक ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक देवभोग में दिनभर खड़े होकर अपनी धान की राशि आहरण करते हैं। कभी कभी तो रात भी हो जाता है। फिर भी कई किसान खाली हाथ वापस लौटते हैं। जिला सहकारी बैंक में किसानों को आल टाइम कुछ न कुछ काम की जरूरत पड़ती रहती है। एक ही बैंक स्थापित होने से किसानों को सही समय पर और अधिक परिश्रम से कार्य बनती है। इस लिए छत्तीस गांवों के मुख्यालय झाखरपारा में जिला सहकारी बैंक स्थापित करने को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित होकर शासन-प्रशासन की अपेक्षा तक नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने उतरे और अजय कुमार चंद्रवंशी न्यायलय दण्डाधिकारी देवभोग को ज्ञापन सौंपा गया। आज के इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी, नगर पंचायत देवभोग अध्यक्ष राजेश तिवारी, अरूण सोनवानी, महेश्वर बघेल, उमेश कुमार डोंगरे,भवर लाल सिन्हा,तुला राम यदु, सहित अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




