ईसीसीई को बढ़ावा देने सुकमा में 7 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा, 07 अप्रैल 2026। जिले में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) कार्यक्रम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी भवन में आयोजित किया जा रहा है, जो नीति आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर अमित कुमार एवं सीईओ जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

इस प्रशिक्षण का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, सुकमा द्वारा किया गया है, जिसमें Mobile Creches (दिल्ली) की विशेषज्ञ टीम प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में जिले के 31 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ईसीसीई कंसल्टेंट भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बच्चों के समग्र विकास पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण के दौरान 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक और गतिविधि-आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे बच्चों के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

  • मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार होंगे प्रतिभागी

इस 7 दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करना है, ताकि वे आगे अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित कर सकें। प्रशिक्षण में ईसीसीई की अवधारणा, उसके उद्देश्य एवं महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है, साथ ही पाठ्यक्रम की प्रारंभिक इकाइयों को विस्तार से समझाया जा रहा है।

विशेषज्ञ टीम दे रही प्रशिक्षण

मोबाइल क्रेचेस, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम—गीतांजलि, नीलम श्रीवास्तव एवं मीनू द्वारा विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रथम दिवस पर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम, पीपीआईए फेलो सुश्री अर्कजा कुठियाला तथा मोबाइल क्रेचेस के प्रतिनिधि मोतीलाल कावड़े एवं रूपेन्द्र देवदास उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज