भटगांव आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्यौहार: हरी सब्जियों की रंगोली बनाकर पौष्टिक आहार की दी गईं जानकारी 

राजधानी से जनता तक |कोरबा| चुइया पंचायत के भटगांव में संचालित आंगनबाड़ी क्रमांक–02 में वजन त्योहार मनाया गया। इस त्योहार को रोचक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारी की थी। इको–फ्रैंडली तरीके से बच्चो और उनके पालकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। जंगल के पौधों, पेड़ो के पत्ते, फल और फूलों की रंगोली के जरिए पोषण और कुपोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कोरबा जिले को कुपोषण मुक्त बनाने को लेकर महिला एवं बाल विकास ग्रामीण की परियोजना अधिकारी ममता तुली काफी गंभीर है। उनके द्वारा लगातार केंद्रों की मॉनिटरिंग कर कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह, वजन त्योहार मनाया जा रहा है। इसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चो और उनके पालकों को सेहत से जुड़ी जनारियां दी जा रही है। दोंड्रो सेक्टर के भटगांव आंगनबाड़ी क्रमांक –2 में अलग अंदाज में पोषण माह और वजन त्योहार मनाया गया। परियोजना अधिकारी ममता तुली और सेक्टर सुपर वाइजर गायत्री निर्मलकर के मार्ग दर्शन में कार्यकर्ता अजीता लकड़ा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर केंद्र को आकर्षक बनाया था।

भटगांव

ताकि वहां पहुंचने वाले पालकों और बच्चो को बेहतर परिवेश मिले। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। पोषण और कुपोषण को आसान तरीके से पालकों को समझाया गया। कोचाई पान, मुनगा भाजी, मखना भाजी, लाल भाजी, बरबट्टी, टमाटर, हरी मिर्ची और अन्य साग सब्जियों की रंगोली बनाकर उनमें मौजूद पोशाक तत्वों की जा जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें बताया गया कि कुपोषण को दूर भागने के लिए दाल, चावल, मूंगफल्ली, सोयाबीन और रेडी टू ईट बेहद जरूरी आहार है।

गर्भवती, धात्रीमाता, किशोरी बालिकाओं को विशेष तौर पर तिरंगा भोजन करने की सलाह दी गई। पोषण माह और वजन त्योहार को सफल बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ ही परियोजना अधिकार ( ग्रामीण ) ममता तुली ने काफी मेहनत किया है। भटगांव में आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर की सुपरवाइजर गायत्री निर्मलकर, चुइआ की कार्यकर्ता देवकुमारी कंवर, बसंती भार्या, चंपा कंवर और परसाखोला की कार्यकर्ता भोगंती मौजूद रहे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज