भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिलेभर में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने अपने गृह ग्राम में झापरा एवं भेवलपाल (बूथ क्रमांक 174, 173) में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू राम नाग, मंडल महामंत्री जोगाराम बारसे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लच्छू मरकाम सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष दुला दिर्धी, राजू बारसे, हिरमा मुचाकी, दुला मुचाकी, इन्द्रदेव मरकाम, पुजारी देवा बारसे, नूप्पो भीमा, महेश ताती, सोहन मांडवी, रामेश ताती, सुखदेव दिर्धो, संजय कवासी, जोगा पोडियामी, राकेश पदमी, भीमा वजामी सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
स्थापना दिवस के इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज