भाजयुमो ने मनाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन, हितग्राही संपर्क अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी के नेतृत्व में आज गीदम नाला रामपुरम, सुकमा में प्रदेश के गौरव, जन-जन के प्रिय, सादगी और सुशासन के प्रतीक माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर हितग्राही संपर्क अभियान एवं जन चौपाल का आयोजन कर जिले की विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया तथा उन्हें मुंह मीठा कराकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।

नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, नूपुर वैदिक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मड़काम भीमा, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष करन कश्यप, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनीराम यादव, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सोढ़ी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री अनिल मंडावी, फग्नू राम नाग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, उपसरपंच अर्जुन बघेल, भाजयुमो जिला मंत्री अमित कुमार, रमेश गुर्रम, भाजयुमो जिला मंत्री सोना वंजमी, सोमारू बघेल, महावीर बघेल, कोसा कवासी, प्रताप दास, नुप्पो प्रकाश, पोदिया सोढ़ी सहित बड़ी संख्या में ग्राम के सियान सज्जन, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

जनसेवा व सुशासन का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज