दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ
छुईखदान । नगर में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी 40 डिग्री के पार पहुंचने से आमजन खासे परेशान हैं। ऐसे हालात को देखते हुए नगर के समाजसेवी संदीप महोबिया ने सराहनीय पहल करते हुए आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्य मार्ग बाजार लाइन में ‘प्याऊ घर’ का उद्घाटन किया।
इस प्याऊ घर के माध्यम से राहगीरों और बाजार में आने-जाने वाले लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिल सके। उद्घाटन के अवसर पर बाजार लाइन के सभी व्यापारीगण उपस्थित रहे और इस जनहितकारी कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ से हुई, जिसे अशोक पंचरत्न जी (संचालक, पंचरत्न पेट्रोल पंप) द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम एवं प्याऊ घर का उद्घाटन भैरी बाई केवटिन के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख नागरिक एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे, जिनमें अशोक पंचरत्न, मनोज यादव, संदीप जैन, विशू महोबिया, मोटू जैन, गिरीश श्रीवास, दूज राम साहू, यशवंत जैन, गोपाल यादव, कृष्णा विश्वकर्मा, ईशान मेश्राम तथा गुप्ता जी (बर्तन दुकान) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार अंकित महोबिया एवं शैलेश तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस जनसेवा कार्य की सराहना की।
दोनों पत्रकारों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में इस प्रकार की पहल आमजन के लिए अत्यंत राहतकारी और प्रेरणादायक है
समाजसेवी संदीप महोबिया ने बताया कि गर्मी के इस कठिन समय में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस प्याऊ घर की शुरुआत की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे कार्य समाज में प्रेरणा देने वाले होते हैं। यह प्याऊ घर न केवल लोगों को गर्मी से राहत देगा, बल्कि समाजसेवा की एक मिसाल भी बनेगा।




