सीईओ का सख्त रुख: अधूरे आवास जल्द पूर्ण करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

 

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ 

छुईखदान । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने विकासखंड छुईखदान के ग्राम पंचायत श्यामपुर एवं लक्ष्मणपुर का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं आवास से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छत स्तर तक पूर्ण हो चुके सभी आवासों को इसी सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। वहीं खिड़की एवं छज्जा स्तर पर निर्माणाधीन आवासों को अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण करने की समयसीमा तय की गई।

उन्होंने विशेष रूप से उन हितग्राहियों को चेतावनी दी, जिन्हें द्वितीय किस्त मिल चुकी है, कि वे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करें।

अप्रारंभ आवासों पर सख्ती दिखाते हुए सीईओ ने कहा कि यदि हितग्राही शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो नोटिस जारी कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ श्री पटेल ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अत्यंत गरीब हितग्राहियों को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर आवास पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, जिन हितग्राहियों का पंजीयन, आधार सीडिंग एवं जियोटैगिंग लंबित है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर सभी दस्तावेज पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ई-केवाईसी एवं NPCI सीडिंग लंबित होने के कारण प्रथम किस्त नहीं प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के भुगतान को भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज