मतदाता पुनरीक्षण हेतु जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित

 

खैरागढ़, । कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 16 राज्यों एवं 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर दिव्यांगजन (PWD), प्रवासी एवं वरिष्ठ मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के कक्ष क्रमांक-13 में स्थापित इस हेल्प डेस्क का दूरभाष नम्बर 07820-299319 निर्धारित किया गया है। हेल्प डेस्क में निम्नांकित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त लगाई गई है।

जारी आदेश के अनुसार हेमंत कुमार बंजारे, सहायक ग्रेड-03 (मोबाइल नम्बर 7772802800) तथा द्रोपत कुमार साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर (मोबाइल नम्बर 8103455739) को जिला स्तरीय कॉल सेंटर एवं हेल्प डेस्क के संचालन हेतु नियुक्त किया गया है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज