मनरेगा अमृत सरोवर स्थल पर मनाया गया संविधान दिवस

विद्यार्थियों ने निकाली रैली, संविधान दिवस पर अमृत सरोवर स्थल पर किया गया पौधरोपण

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आज महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से अमृत सरोवर तालाब किनारे ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से वाचन किया गया। इस अवसर पर अमृत सरोवर स्थल में पौधरोपण भी किया गया।


जिले में 26 नवम्बर को संविधान दिवस जनपद पंचायत बलौदा, अकलतरा, बम्हनीडीह, नवागढ़, पामगढ़ में अमृत सरोवर स्थल पर आयोजित किया गया। इस दौरान बताया गया कि संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने के लिए, देशभर के अमृत सरोवर स्थलों पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। संविधान दिवस के मौके पर स्थानीय समुदायों, अमृत सरोवर उपयोगकर्ता, स्व सहायता समूहों, जॉबकार्डधारी परिवार, अधिकारी, कर्मचारियों इसके सहभागी बने। तो वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जाटा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर अमृत सरोवर स्थल पर पौधरोपण भी किया गया। इसके अलावा पुरैना, रैनपुर में भी संविधान दिवस मनाया गया। जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत बिरकोनी, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनाईडीह, पोडीकला, मौहाडीह च, सिलादेही, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नवापारा, नावापार, धुरकोट आदि ग्राम पंचायतों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज