ममता से मिले अखिलेश, बोले- लोकतंत्र की लड़ाई में दीदी के साथ हैं

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे और निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। अखिलेश ने कालीघाट स्थित ममता के निजी आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने ममता को शॉल ओढ़ाते हुए कहा, दीदी आप हारी नहीं हैं। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन मौजूद थे।
आवास के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी को चुनाव में हुई बेइमानी के खिलाफ होना पड़ेगा, इस बार बहुस्तरीय माफियागिरी हुई है। उन्होंने कहा कि कोई सोच नहीं सकता था कि भाजपा, चुनाव आयोग, संगी-साथी, खुफिया लोग, अंडरग्राउंड लोग इस तरह का चुनाव करेंगे। अखिलेश बोले, भाजपा ने जो बेईमानी उत्तर प्रदेश में की, उससे सीखकर उन्होंने पूरा का पूरा चुनाव लूट लिया। वो एक ट्रायल था उनका।
अखिलेश कहा कि भाजपा अपनी पावर के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है, इसलिए वे लोकतंत्र बचाने के लिए दीदी के साथ लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ आएं और बैठक करें, क्योंकि लोकतंत्र को बचाने के लिए अब साथ आना जरूरी हो गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर एक साथ खड़े हों।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज